फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother's death after delivery, uproar

प्रसव के बाद जच्चा की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mother's death after delivery, uproar
अमरोहा। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझकर शांत कर दिया। फिलहाल मामले पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। वहीं नवजात सकुशल परिजनों के पास है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थानाक्षेत्र के जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला गर्भवती थी। लिहाजा परिजनों ने उसे जोया रोड स्थित एक जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप के मुताबिक मंगलवार की दोपहर डॉक्टरों ने बड़े आपरेशन से डिलीवरी की। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के थोड़ी देर बाद जच्चा की हालत बिगड़ गई। केस बिगड़ता देख चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। तभी परिजन जच्चा को लेकर मुरादाबाद पहुंचे। लेकिन जच्चा की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन शव लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे जहां प्रसव हुआ था। यहां परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खबर मिलते ही एसओ हमबीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां हंगामा कर रहे परिजनों को समझकर शांत किया। एसओ ने बताया कि परिजन बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए थे। बाद में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मामले के कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है, और परिजनों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed