{"_id":"5a59138a4f1c1beb408b4832","slug":"mother-requested-to-dig-for-her-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाई बेबस मां..साहब, मेरी बेटी दिलवा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाई बेबस मां..साहब, मेरी बेटी दिलवा दो
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस ऑफिस में डीआईजी के पैरों में गिरकर बेटी के बरामद की मांग करती मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सप्ताह पूर्व गायब हुई लड़की बरामदगी की मांग को लेकर बेबस मां ने जिले के निरीक्षण पर आए डीआईजी से गुहार लगाई। बेबस मां लड़की के न मिलने से इतनी परेेशान है कि वह डीआईजी के कदमों में गिर गई।
हसनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर खुर्द गांव से लगभग दो सप्ताह पूर्व खेतों में गई लड़की लापता हो गई। जिस पर उसके भाई ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तमाम बार लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत जिले में बैठे पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से की लेकिन उनकी ओर से भी कोई संतोषजनक परिणाम नहीं मिला। लापता नाबालिग लड़की के भाई ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि 27 दिसंबर की शाम करीब 3 बजे उसकी बहन खेेती के काम से खेतों की ओर गई जहां से उसे गांव का गांव का ही राहुल उसे बहलाकर अपने साथ ले गया है। उस समय आसपास खेतों में काम करने वाले तमाम ग्रामीणों ने लड़के को लड़की ले जाते देखा है जिन्होंने घर पहुंचकर उसके परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन लड़की के परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में मामला दर्ज कराया। मामले को दर्ज हुए करीब 15 दिन हो गए हैं लेकिन स्थानीय पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी और न ही लड़की का सुराग लगा पाई है। लड़की की मां अन्य परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और निरीक्षण पर आए डीआईजी ओंकार सिंह को मामले से संबंधित पत्र सौंपा।
बेबस मां पत्र देने के बाद डीआईजी के पैरों में गिरकर रोने लगी और बदहवास होकर लड़की की बरामदगी की गुहार लगाने लगी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे शांत कराया गया और डीआईजी से उसे लड़की के शीघ्र बरामद कराने व आरोपी पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। डीआईजी से एसपी के समक्ष संबंधित एसओ को मामले के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए हैं।