फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   More than ten vehicles collided on the highway in fog, seven injured

Amroha News: कोहरे में हाईवे पर टकराए दस से ज्यादा वाहन, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
More than ten vehicles collided on the highway in fog, seven injured
अमरोहा। दिल्ली हाईवे पर शनिवार की सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। अलग-अलग दो हादसों में एक के बाद एक दस से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। भीषण हादसे में सात से ज्यादा लोग घायल हो गए। वाहनों के टकराते ही लोगों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया। यह दोनों हादसे डिडौली गांव के सामने हाईवे पर हुए। शनिवार की सुबह भीषण कोहरा था। दृश्यता शून्य थी। दिखाई नहीं देने के कारण हाईवे पर वाहन भी धीमी रफ्तार से चल रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे पर स्ट्रीट लाइट भी बंद थी। पहला हादसा सुबह 4:30 बजे मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर हुआ। इस दौरान सबसे पहले ट्रक के पीछे डीसीएम टकराई और इसके बाद एक के बाद एक छह से सात वाहन भिड़ गए। इसमें चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में बरेली के नवाबगंज के रहने वाले डीसीएम चालक वाहिद अली और पाकबड़ा के ईदगाह रोड के रहने वाले कार सवार हमजा घायल हो गए हैं। जबकि मामूली रूप से टकराए अन्य तीन वाहन सवार लोग गंतव्य के लिए बिना रुके निकल गए। दूसरा हादसा करीब 5:30 बजे दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर हुआ। इस लाइन पर भी पिकअप, कार और निजी बस टकरा गई। इस हादसे में पिकअप सवार लोग पानीपत के रहने वाले हैं और मनौना धाम जा रहे थे। पिकअप में सवार श्रीदेवी, सोनू, उदयवीर और हरीश घायल हो गए।
हादसे के बाद तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके चलते पीछे से आने वाले वाहन रुकते चले गए। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण जाम लग गया।

पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों हादसों में करीब सात वाहन टकराया हैं। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हैं। दोनों हादसों में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोई जनहानि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed