{"_id":"66b2b932de32958bde081744","slug":"more-than-100-stray-animals-were-caught-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-123456-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले भर में चला अभियान, 100 से अधिक छुट्टा पशु पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले भर में चला अभियान, 100 से अधिक छुट्टा पशु पकड़े गए
विज्ञापन
अमरोहा। सांड़ व छुट्टा पशुओं को लेकर अमर उजाला की ओर से चले अभियान का असर दिखा। डीएम के आदेश के बाद पशु पालन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें जिले भर में सड़कों पर उतरीं। टीमों द्वारा सौ से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़कर संरक्षित किया गया। डीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पकड़े गए पशुओं के बारे में जानकारी ली।
छुट्टा पशुओं व सांड़ के आतंक को लेकर अमर उजाला की ओर से लगातार एक सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। खेतों व सड़कों पर डेरा जमाए छुट्टा पशुओं की समस्या को उजागर करती खबरों के माध्यम से सच्चाई को उठाया। सप्ताह भर चले अभियान के बाद प्रशासन की नींद खुली। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने जिले के चारों तहसीलों के एसडीएम, सभी क्षेत्राधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी के अलावा जिले के छह ब्लाक के बीडीओ, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और नगरपालिका व नगर पंचायतों के ईओ को पत्र जारी किए। जिसमें निर्देश दिए गए कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित कराएं। यह अभियान मंगलवार से शुरू हुआ।
डीएम के दिशा निर्देश पर सीडीओ अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में टीमें सड़कों पर उतरीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 126 छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला व नंदी विहार में पहुंचाया गया। हसनपुर में 34, धनौरा में नौ, गंगेश्वरी 78 व अमरोहा नगर में पांच छुट्टा पशुओं को पकड़वाया गया। बताया कि लगातार यह अभियान जारी रहेगा। डीएम ने स्वयं हसनपुर की गुरैठा गौशाला का निरीक्षण करते हुए पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। बताया कि बुधवार को विकास खंड हसनपुर के सतेड़ा एतमाली, लठिरा माफी, शाहपुर कला में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
-- --