फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Moon not visible, Eid will be celebrated tomorrow

Amroha News: नहीं दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Moon not visible, Eid will be celebrated tomorrow
अमरोहा। मंगलवार की शाम चांद का दीदार नहीं हो सका। ऐसे में ईद कल यानी बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी। ईदगाह के बाहर सड़कों पर लोग नमाज नहीं पढ़ सकेंगे। इसके पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ईद को लेकर कई दिनों से बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ का माहौल है। वहीं मंगलवार की शाम ईद का चांद देखने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। देर रात चांद का दीदार नहीं हुआ। देर शाम मस्जिदों से इमामों ने स्पष्ट कर दिया कि मंगलवार को चांद नहीं दिखा है, इसलिए ईद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। देर रात तक बाजार भी गुलजार रहे। देर रात 12 बजे तक कपड़ों आदि की दुकानें खुली रहीं। बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। मंगलवार को दिन में भी बाजारों में रौनक रही।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के नायब मोहतमिम मुफ्ती हमजा अब्बासी ने बताया कि मंगलवार को चांद नहीं दिखा है। इसलिए बृहस्पतिवार को ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी। ईदगाह के बाहर सड़कों पर लोग नमाज नहीं पढे़ं, इसलिए यह फैसला लिया गया है। ईदगाह पर नमाज से छूटने वाले लोग आधा घंटे बाद जामा मस्जिद में नमाज अदा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ईदगाह व मस्जिदों में नमाज का समय
ईदगाह अमरोहा 7:30 बजे
जामा मस्जिद अमरोहा 8:00 बजे
शिया जामा मस्जिद अमरोहा 8:30 बजे
ईदगाह नई बस्ती नौगांवा 8:00 बजे
ईदगाह पुरानी बस्ती नौगांवा 8:30 बजे
शिया जामा मस्जिद नौगांवा 8:00 बजे
जोया मे बड़ी ईदगाह 7:45 बजे
जोया मे छोटी ईदगाह 8:00 बजे
जोया जमा मस्जिद 8:15 बजे
आदमपुर जामा मस्जिद 8:30 बजे
ढबारसी जामा मस्जिद 7:30 बजे
रहरा जामा मस्जिद 8:30 बजे
पौरारा जामा मस्जिद 8:00 बजे
दोरारा जामा मस्जिद 7:30 बजे
बुराबली जामा मस्जिद 8:00 बजे
कुआखेड़ा ईदगाह 7.45 बजे
चुचेला कलां ईदगाह 7.30 बजे
मंडी धनौरा जामा मस्जिद 8.30 बजे
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed