{"_id":"66e8cf591c0db87073023804","slug":"monkeys-create-terror-in-the-city-bites-a-nine-year-old-girl-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-125800-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर में बंदरों का आतंक, नौ वर्षीय बच्ची को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर में बंदरों का आतंक, नौ वर्षीय बच्ची को काटा
विज्ञापन
अमरोहा।
घर से बाहर निकली नौ वर्षीय गुंजन को बंदरों के झुंड में घेर लिया। पैर में काटकर घायल कर दिया। लहूलुहान बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बंदरों के आतंक से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
रेलवे स्टेशन के पास मोहल्ला पीरगढ़ निवासी प्रेमपाल सिंह लेखपाल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरोहा तहसील में है। उनके घर के बाहर पीपल का पेड़ है। सोमवार दोपहर उनकी बेटी गुंजन घर के बाहर निकली, तभी पीपल के पेड़ के नीचे बैठे बंदरों ने गुंजन पर हमला कर दिया। पैर में काटकर घायल कर दिया। गुंजन के रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बंदरों को भगाकर गुंजन को बचाया। परिजनों ने घायल गुंजन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार है, वहीं मोहल्ले के लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।