फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   moharram

मोहर्रम को लेकर 586 आयोजकों को नोटिस, नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
moharram
अमरोहा। दस मोहर्रम लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। इसके लिए जनपद पुलिस ने शहर, कस्बों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 586 आयोजकों को नोटिस जारी किया गया है। नई परंपरा डालने और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की नसीहत दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को मोहर्रम की दस तारीख है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग कर्बला के शहीदों की याद में मातम करते हैं, बड़ी तादाद में ताजिए का जुलूस निकलते हैं। लेकिन, इस बार कोरोना काल मे सामूहिक कार्यक्रमों पर पाबंदी है। ऐसे में मोहर्रम का कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। शुक्रवार को नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस निकालकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। गनीमत रही पुलिस ने समय से पहुंच कर लोगों को खदेड़ दिया। अब पुलिस दस मोहर्रम को लेकर सतर्कता बरत रही है। पुलिस प्रशासन में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने शहर और कस्बो में पैदल भ्रमण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों सख्त कार्यवाही की नसीहत दी है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिले भर के 586 मोहर्रम और मजलिस आयोजकों नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन और सरकार के निर्देशों से अवगत कराया गया है। इसके बाद भी कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed