फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammed Shami: When the whole country is celebrating Simmi, I am her mother... what will happen to me?

Mohammed Shami: जब सिम्मी को लेकर पूरा देश जश्न बना रहा है, मैं तो उसकी मां हूं... मेरा क्या हाल होगा

Sun, 19 Nov 2023 11:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 11:14 AM IST
सार

मोहम्मद शमी के घर पर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है। मां अंजुम आरा लगातार लोगों और अन्य से बातचीत कर रही हैं।उन्होंने भारतीय टीम के लिए जीत की दुआ की। 

विज्ञापन
Mohammed Shami: When the whole country is celebrating Simmi, I am her mother... what will happen to me?
मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा ने की जीत के लिए दुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वकप फाइनल को लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल है। शमी के घर पर मीडिया कर्मियों समेत अन्य का जमावड़ा लगा हुआ है। मां अंजुम आरा घर पर लोगों से बातचीत कर लगातार शमी के बारे में बता रहीं हैं। मीडियाकर्मियों की बातों का भावुकता के साथ जवाब देते हुए कहतीं हैं बेटे मोहम्मद सिम्मी (शमी के घर का नाम) को लेकर पूरा देश जश्न बना रहा है।

विज्ञापन


चारों तरफ उसके नाम की चर्चा है। शमी बहुत अच्छा खेले। जब पूरा देश जश्न बना रहा है...मैं तो उसकी मां हूं... मेरा क्या हाल होगा।  शमी के बड़े भाई हबीब और उनके भतीजे अहमदाबाद में विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं तो घर पर मां अंजुम आरा अकेली हैं। मां लगातार टीम इंडिया के जीतने और मोहम्मद शमी के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआ कर रही है। उनका कहना है कि इंशाअल्लाह भारत विश्व कप जीतेगा। सिम्मी (शमी) अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मां अंजुम आरा शमी का नाम लेते ही भावुक हो जाती हैं। सहसपुर अलीनगर गेंदबाज मोहम्मद शमी का गांव है। खेत में बनी पिच पर गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले शमी अब दुनिया में छा गए हैं। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी धराशायी हो गई थी। शमी ने सात विकेट लेकर अपनी ताकत दिखाई।

विज्ञापन


उन्होंने क्रिकेट विश्व कप इतिहास में 54 विकेट अपने नाम करते हुए भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के 44-44 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मोहम्मद शमी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। देश दुनिया में मोहम्मद शमी की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं।


जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शमी के गांव में विकास कराने की घोषणा की है। शुक्रवार को वह अमरोहा में मौजूद रहे। तभी उनके निर्देश पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी कुछ अन्य अधिकारियों के साथ शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचे थे। स्टेडियम के लिए जमीन को चिन्हित कर प्रपोजल तैयार किया।


शनिवार को भी सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा सहसपुर अलीनगर पहुंचे। एडीओ पंचायत नितिन जैन के नेतृत्व में गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। दस से अधिक सफाई कर्मचारियों से लगाकर सफाई कराई जा रही है। सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। हर कोई मोहम्मद शमी की चर्चा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed