{"_id":"656ac223728d8bea9b04f863","slug":"mohammed-shami-jayant-chaudhary-will-develop-sports-facilities-in-shami-village-letter-written-to-dm-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: जयंत चौधरी शमी के गांव में विकसित करेंगे खेल सुविधाएं, रालोद अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohammed Shami: जयंत चौधरी शमी के गांव में विकसित करेंगे खेल सुविधाएं, रालोद अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र
Sat, 02 Dec 2023 11:05 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:05 AM IST
सार
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अमरोहा के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें मोहम्मद शमी के गांव में खेल सुविधाओं को विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। कहा कि सांसद निधि का इस्तेमाल सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं को विकसित करने पर किया जाय।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में अपनी सांसद निधि से खेल सुविधाओं को विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए उन्होंने अमरोहा डीएम को पत्र लिखा है। कहा जाए तो उनका फोकस शमी के गांव पर है। उन्होंने कहा है सांसद निधि का इस्तेमाल सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं को विकसित करने पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विश्वकप में गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक के बाद एक कई विकेट झटके। जिसके बाद अमरोहा और उनके गांव सहसपुर अली नगर को नाम चर्चाओं में आ गया था। शासन द्वारा उनके गांव में स्टेडियम व अन्य सुविधाओं देने के लिए घोषणा की गई।
विज्ञापन
अब रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी अपनी ओर से गांव में खेल सुविधाओं को विस्तार देने का प्रयास में लग गए हैं। इसके लिए उन्होंने अमरोहा डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मोहम्मद शमी के गांव में खेल सुविधाओं को विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। कहा कि सांसद निधि का इस्तेमाल सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं को विकसित करने पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने मोहम्मद शमी के खेल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में धारदार गेंदबाजी से मोहम्मद शमी ने दुनिया का ध्यान खींचा। रिकॉर्ड बनाकर मोहम्मद शमी ने सहसपुर अलीनगर को अचानक सुर्खियों में ला दिया। देशभर के युवा मोहम्मद शमी को आदर्श मानने लगे हैं।
अभी जयंत चौधरी का पत्र व्हाट्स एप पर प्राप्त हुआ है। एक या दो दिन में प्रत्यक्ष तौर पर पत्र पहुंच जाएगा। उनका अच्छा प्रयास है। इस संबंध में सभी अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वहीं, शासन को भी अवगत कराया जाएगा। -राजेश कुमार त्यागी, डीएम।