फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mohalla pathsala

पठन पाठन में बीटीसी प्रशिक्षु और रिटायर शिक्षकों का लें सहयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
mohalla pathsala
अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद ने मोहल्ला पाठशाला के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नई रणनीति तैैयार की है। पठन-पाठन के लिए बीटीसी प्रशिक्षु और रिटायर्ड शिक्षकों से सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं। महिला शिक्षक के साथ रसोइया या मां समूह की सदस्य साथ रहेंगी। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन ठप है। प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं, लेकिन कई तरह की दिक्कतें आने लगी हैं। लिहाजा बच्चों की पढ़ाई के स्तर में गिरावट आई है। फिलहाल जिले में मोहल्ला पाठशाला शुरूकर दिया गया है। दरअसल स्मार्ट फोन की उपलब्धता नहीं होने और देहात में इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलने से शैक्षिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परिषदीय स्कूल के शिक्षक गांव और इलाकों में मोहल्ला पाठशाला में शामिल होने लगे हैं। बीएसए चंद्रशेखर ने मोहल्ला पाठशाला के क्रियान्वयन में बदलाव किया है। इसके तहत बच्चों को कतार में पढ़ाना है। व्हाइट बोर्ड, मार्कर और लैपटॉप के प्रयोग करने की ताकीद की गई है। इसके अलावा चित्रकला, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता कराने को कहा है। ताकि छात्र-छात्राओं का रुझान बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed