{"_id":"57d07c134f1c1b7f2f319689","slug":"mla-ticket-dispute-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसको टिकट दिलाया, वही विधायक कर रहे बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसको टिकट दिलाया, वही विधायक कर रहे बदनाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
धनौरा मंे मौलाना जावेद आब्दी सपा विधायक एम चंद्रा के निवास पर मीडिया के लोगों से मुखातिब होते हुए। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट सरगना आफाक बाकरी संग फोटो सामने आने से विवाद में घिरे मौलाना जावेद आब्दी ने पार्टी के एक विधायक पर जमकर निशाना साधा। विवाद में अपना नाम घसीटे जाने के पीछे उनका हाथ बताया और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।
विधायक एम. चंद्रा के आवास पर बुधवार को मीडिया से मुखातिब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन ने इशारों ही इशारों में नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां पर प्रहार किया। कहा कि, उन्होंने नेताजी से सिफारिश कर जिस नेता को विधानसभा का टिकट दिलाया और विधायक बनवाया, वही उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
कहा कि, विधायकजी की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, इसलिए उनका नाम इस प्रकरण में घसीटकर वे उनकी छवि को भी धूमिल कराने की राजनीतिक साजिश रच रहे हैं। अब के चुनाव में उन्हें अपनी स्थिति का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि सारे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है। विधायक के खिलाफ पार्टी से कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही आफाक प्रकरण में किसी भी जांच का स्वागत किया है। कहा कि वे धार्मिक व्यक्ति होने के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं।
इस दौरान सैकड़ों लोग उनके संपर्क में आते हैं। सभी के चरित्र के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। मौलाना ने कहा कि मरते दम तक वह ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिससे उनकी पार्टी और परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।