{"_id":"576307e44f1c1bb26511e2f8","slug":"mla-statue-amroha-nauganva-sadat","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का लगातार पुतला फूंकने पर सियासी रार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का लगातार पुतला फूंकने पर सियासी रार जारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित नौगावां सादात तहसील का मानचित्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक अशफाक अली खां की ओर से लगाए गए पुतले फुंकवाने के आरोपों पर विज्ञान एवं प्राद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि इसमें मेरा कोई रोल नहीं है। नौगावां तहसील को लेकर विधायक अशफाक अली के रुख से जनता गुस्से में है, इसलिए उनके पुतले फूंके जा रहे हैं।
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली से नौगावां सादात पहुंचे मौलाना जावेद आब्दी का समर्थकों ने हुसैनी चौक और बुध बाजार चौक पर स्वागत किया। इस दौराना मौलाना आब्दी ने कहा कि नौगावां तहसील के लिए मैंने काफी प्रयास किया है।
जनता ने नौगावां तहसील के लिए जमीन दी है। विधायक तहसील कहीं और बनावा कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए जनका उनका विरोध कर रही है। तहसील किसानों की जमीन पर ही बनेगी।
विज्ञापन
तहसील के विरोध में उतरा बार एसोसिएशन
अमरोहा। तहसील बार एसोसिएशन नौगावां सादात तहसील के विरोध में उतर आया है। एसोसिएशन ने राज्य परिषद द्वारा जारी किए गए प्रारंभिक नॉटीफिकेशन पर विरोध प्रकट किया है।
आरोप है राज्य सरकार ने अनूचित तरीके से तहसील अमरोहा के गांव जो तहसील अमरोहा के काफी करीब है, उन्हें नौगावां सादात में शामिल किया है। इसका विरोध करने का निर्णय लिया। नॉटीफिकेशन के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
नौगावां सादात को तहसील का दर्जा मिलने से पहले ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। राज्य परिषद द्वारा नौगावां सादात तहसील के जारी किए गए प्रारंभिक नॉटीफिकेशन का तहसील बार एसोसिएशन ने विरोध प्रकट किया है। इसे किसी भी स्थिति में मान्य नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर की अध्क्षता में बैठक हुई। जिसमें नॉटीफिकेशन का विरोध किया गया। कहा कि राज्य सरकार द्वारा गलत तरीके से तहसील अमरोहा के गांव जो तहसील अमरोहा के करीब हैं उन्हें नौगावां सादात में शामिल किया है। इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि नौगावां सादात तहसील के प्रारंभिक नॉटीफिकेशन के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे ताकि मांगों को पूरा समर्थन मिल सके। इसके लिए अधिवक्ता हर स्तर पर तैयार हैं।
यहां, रमेश चंद्र गोयल, एमए सिद्दीकी, अनवर जावेद, आसिफ हसन, मोहम्मद मुस्ते हसन, हबीब अहमद, मंसूर अहमद, हुकुम सिंह चौहान, शमीम अहमद, यशपाल सिंह, इकराम, असलम, राजेंद्र कुमार, रामफल, मो. इरशाद, सिब्जे जरगाम, खुर्ररम अली, बाबर, निरंजन सिंह रहे।