{"_id":"69bc3df23d8e3aad5c0bf6cc","slug":"mission-shakti-phase-6-begins-scooty-rally-organised-in-amroha-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159712-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मिशन शक्ति फेज-6 की शुरुआत, अमरोहा में निकाली स्कूटी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मिशन शक्ति फेज-6 की शुरुआत, अमरोहा में निकाली स्कूटी रैली
विज्ञापन
अमरोहा। चैत्र नवरात्र के मौके पर जिले में मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण (फेज-6) की शुरुआत की गई। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस द्वारा स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, जिसे डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्कूटी रैली टीपी नगर से शुरू होकर चौकी कोट, कोट चौराहा, सीएचसी रोड, मकबूल पेट्रोल पंप और गांधी मूर्ति होते हुए पुनः टीपी नगर पर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन, खासकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीमों में शामिल महिला उपनिरीक्षकों और महिला आरक्षियों ने लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
रैली में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।