फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Miscreants looted bag containing Rs 50 lakh kept from car in Amroha

Amroha News: 74 लाख में बेची थी जमीन, कार में रखे 50 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गए बदमाश

Fri, 25 Aug 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Updated Fri, 25 Aug 2023 01:27 AM IST
सार

मुरादाबाद में पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूर निवासी सईद अहमद में कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। उन्होंने इसके पचास लाख रुपये कार में रखे थे। इस बीच बदमाश कार से रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Miscreants looted bag containing Rs 50 lakh kept from car in Amroha
rupee - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाईवे पर पायती कलां प्रथमा बैंक के बाहर कार में रखा पचास लाख रुपये से भरा बैग बाइक सवार बदमाश चोरी कर भाग निकले। सूचना पर एएसपी और सीओ सिटी ने घटनास्थल का मुआवजा किया। भागते हुए बदमाश हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मुरादाबाद में पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूर में किसान सईद अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे फैयाज ने करीब चार महीने पहले अपने गांव में हाईवे स्थित डेढ़ बीघा जमीन 74 लाख रुपये में बेची थी। इसके बाद उसने डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तावई गांव निवासी शमीम से साढ़े छह का जमीन का सौदा 50.50 लाख रुपये तय किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर बाद जमीन का बैनामा अमरोहा सदर तहसील में होना था। तावई निवासी शमीम ने फैयाज को फोन करके रुपये पायती कलां गांव स्थित प्रथमा बैंक पर लाकर उसके खाते में जमा करने के लिए कहा। इसके बाद सभी लोग जमीन का बैनामा कराने के लिए अमरोहा तहसील जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमीम के बताए मुताबिक फैयाज 50 लाख रुपयों भरा बैग लेकर अपने अलीगढ़ निवासी साढू बाबू अली और तावई गांव निवासी बहनोई अली हसन के साथ कार से बैंक के बाहर पहुंचा। बैंक के बाहर तीनों कार से बाहर निकलकर जमीन मालिक समीम से बात करने लगे।

इसी दौरान जोया की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग चोरी कर भाग निकले। पायती कलां निवासी फैजान ने बदमाशों को बैग चोरी करते देखकर शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों बाइक सवार बदमाश मुरादाबाद की ओर भाग निकले। रुपये से भरा बैग चोरी होने के बाद फैयाज बदहवास हो गया।

एएसपी व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर की जांच

सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एएसपी राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी विजय कुमार राणा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।



सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि रुपये से भरा बैग कार में रखा हुआ था। तभी बाइक सवार युवक बैग को लेकर भाग गए। मुरादाबाद पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed