फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   misbehave with two women

मुर्गे का मांस खरीदने पहुंचीं दो युवतियों से छेड़छाड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
misbehave with two women
अमरोहा। मांस की दुकान पर मुर्गे का मीट खरीदने पहुंचीं दो युवतियों के साथ दुकानदार ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने आरोपी मांस विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छेड़खानी का यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई का है। आरोप के मुताबिक गुरुवार की शाम पड़ोसी मोहल्ले की दो युवतियां मोहल्ला कटकुई में स्थित मांस की दुकान पर मुर्गे का मीट खरीदने पहुंची थीं। आरोप है कि तभी मांस विक्रेता ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। युवतियों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवतियों को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी मांस विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मांस विक्रेता नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed