फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mis behave with farmer

खनन करने के विरोध में माफियाओं ने किसान से की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
mis behave with farmer
अमरोहा। खेत में खनन करने का विरोध करने पर माफिया ने किसान के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। किसान को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने खनन करने वाले सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पंजू सराय गांव का है। यहां पर किसान मिद्दा का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक गांव के अधिकतर लोग अवैध खनन करते हैं। खनन का विरोध करने पर उसके खेत में नुकसान पहुंचाते हैं। बुधवार को किसान अपने खेत पर गया था। तभी माफिया ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान को अपनी जान का खतरा बना हुआ है। मालूम रहे कि यह खनन माफिया विभागीय अधिकारियों और पुलिस से हाथपाई करने से नहीं चूकते हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर नासिर, गुलफाम, आरिफ, फारुख, जुल्फिकार, मरगूब, नूर मोहम्मद उर्फ नूरा के खिलाफ मारपीट और बवाल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed