{"_id":"5f0f62668ebc3e63ac0476e6","slug":"mining-jpnagar-news-mbd3559408135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के खिलाफ अभियान, चार जेसीबी समेत 11 वाहन किए गए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के खिलाफ अभियान, चार जेसीबी समेत 11 वाहन किए गए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। खनन के खिलाफ मंगलवार की रात को दो गांव में छापेमारी की गई। इससे खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। अंधेरे का फायदा उठा कर वाहनों को छोड़ कर ड्राइवर भाग निकलें। पायती कला और दाईडेरा गांव में छापेमारी के दौरान खनन में प्रयुक्त चार जेसीबी समेत 11 वाहन जब्त किए गए। वाहनों को डिडौली और देहात थाना में भिजवाया गया। इन वाहन के स्वामियों से जुर्माना वसूला जाएगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी को पायती कला और दाईडेरा गांव में खनन की सूचना मिली। उन्होंने नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया को छापेमारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया दल बल के साथ वह पायती कला में रात 12.30 बजे पहुंचें। सरकारी वाहन को देख कर खनन करने वाले भागने लगे। घेराबंदी की गई इस बीच खनन स्थल पर दो जेसीबी छोड़ कर चालक भाग निकलें। इसके बाद दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद हुई। उन्होंने होमगार्ड से ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना भिजवाया। इसके बाद वह सुबह लगभग 3.30 बजे दाईडेरा गांव में आए। यहां पर जमीन से मिट्टी निकालते हुए दो जेसीबी मिल गई। वहीं बगल में डम्पर में भरने लगे। सुरक्षा कर्मियों को देख कर खनन करने वाले घबरा गए। उन्होंने वाहन को स्टार्ट किया, लेकिन कुछ दूर तक चल पाएं। सुरक्षा कर्मियरों ने वाहनों को रोक दिया।