फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mini stadium team tops district level basketball competition

Amroha News: जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मिनी स्टेडियम की टीम अव्वल

Sat, 10 May 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 10 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mini stadium team tops district level basketball competition
अमरोहा। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले स्थान मिनी स्टेडियम की टीम रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुष्पा सारस्वत स्मृति इंटर कॉलेज मंगूपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने की। उन्होंने कहा कि अब खिलाडियों का भविष्य उज्ज्वल है। खेल में पैसा और शोहरत दोनों हैं। युवा खेल को अपना लक्ष्य बनाएं। पहला स्थान मिनी स्टेडियम की टीम ने हासिल किया। जबकि, दूसरे स्थान पर जय ओम नगर की टीम रही।

पहला स्थान हासिल करने वाली टीम के कप्तान प्रतीक निमिया व दूसरे स्थान पर रही टीम के कप्तान को एसोसिएशन के अध्यक्ष जय गोपाल माहेश्वरी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष धर्म खुराना, संस्थापक सदस्य डॉ. शीशपाल सिंह पैसल, सुरेश कुमार विरमानी ने शील्ड व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक शरत मिश्रा, रेफरी प्रणव मिश्रा रहे। संचालन उपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रबंधक एवं एसोसिएशन के जिला महासचिव बसंत सारस्वत, कोषाध्यक्ष राज पाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed