फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mentally weak girl raped, FIR

मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mentally weak girl raped, FIR
जोया। मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो महीने तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता पिता शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो उसके भाई और पिता ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। मामले में पिता और दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे का है। यहां रहने वाले मजदूर की बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। उसे सुनाई भी कम देता है। आरोप के मुताबिक रात में मकान की छत पर सोते समय पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने चाकू के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। दो महीने तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पिछले कई दिन से युवती डरी और सहमी रहती है। किसी तरह उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। बेटी की कहानी सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पिता आरोपी की शिकायत करने घर पहुंचा तो उसके पिता और भाई ने गाली-गलौज की। मारपीट पर उतारू हो गए। जान से मारने की धमकी देते को भगा दिया। मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। दोनों के निकाह कराने के लिए भी प्रस्ताव रखा गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली में की। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed