फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Memorandum submitted to MLC regarding 22 point demands

Amroha News: 22 सूत्रीय मांगों को लेकर एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MLC regarding 22 point demands
अमरोहा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत कराए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह एवं महामंत्री शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो से मिला। जहां उन्होंने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व परिषद से कई मांगों की संस्तुति होने के बाद भी कई मांगे शासन स्तर पर लंबित चल रहीं हैं। ग्रेड वेतन उच्चीकरण की मांग को लेकर भी शासन स्तर से सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इसको सरकार द्वारा मंत्री परिषद की बैठक में नहीं रखने के कारण अमल में नहीं लाया जा सका है। कहा कि मांगों के संबंध में शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराने का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, उपेंद्र नाथ त्रिवेदी, श्याम सिंह, सोविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविराज, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed