फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Memorandum submitted demanding security arrangements in Tigri

Amroha News: तिगरी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कराने की मांग को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding security arrangements in Tigri
हसनपुर। भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से मुलाकात की। कहा कि तिगरी गंगा घाट पर एक सप्ताह के भीतर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए कई लोग नहाते समय डूब चुके हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। नहाते समय डूबने से हो रही मौत की घटनाओं के प्रति प्रशासन का नकारात्मक रवैया दिखाई दे रहा है। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भगत सिंह को सौंपा। जिसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि तिगरी में गंगा में डूबने की घटनाओं को लेकर प्रशासन के द्वारा जल की गहराई को मापते हुए उसे दर्शाने वाले संकेतों आदि की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अविलंब पर्याप्त इंतजाम कर घटनाओं को रोका जाए। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री महिपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, ब्लाक मंत्री ओमवीर सिंह, मांगेराम, राजू, इमरत सिंह, यशवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed