फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   meeting of dig

जनता से बेहतर तालमेल बनाएं थानाध्यक्ष, डीआईजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
meeting of dig
अमरोहा। डीआईजी शलभ माथुर ने आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। जिसमें निर्देशित किया सभी जनता से बेहतर तालमेल बनाएं। मतदान के दौरान माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए। पुलिस मित्र और चौकीदारों को अलर्ट कर दें। उनके साथ बैठक कर आवश्यक प्लान तैयार कर लें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैनी नजर रखनी होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर डीआईजी शलभ माथुर अमरोहा पहुंचे। यहां एसपी कार्यालय परिसर में गारद की सलामी लेने के बाद सभागार में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने अधीनस्थों को साफ चेताया कि अपने क्षेत्रों में कोई कोताही न बरतें। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुएजेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, जिला बदर के बाद भी क्षेत्र में रहने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा कि अपने क्षेत्रों में पुलिस मित्र और चौकीदारों को भी अलर्ट कर दें। किसी भी हालत में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना है। इससे पहले उन्होंने थानेवार अपराध नियंत्रण के संबंध में जानकारी हासिल की। वांछितों की गिरफ्तारी और लंबित घटनाओं के खुलासे के बारे में पूछा। इस दौरान एसपी पूनम, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ हसनपुर सतीश चंद्र पांडे, सीओ मंडी धनौरा सतेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed