फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   meeting of congress

देश को गुलाम बनाना चाहती है सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
meeting of congress
हसनपुर (अमरोहा)। कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपति दोस्तों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है और देश को गुलाम बनाना चाहती है। गुरुवार को क्षेत्र के गांव लालापुर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। जन विरोधी है। उन्हें किसानों की कोई परवाह नहीं है। किसानों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इतनी ठंड के मौसम में पानी की बौछार उन पर कराई जा रही है। परंतु किसान कृषि कानूनों को वापस करा कर ही दम लेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष तारीक मोहम्मद खान, जिला महासचिव डॉ अहमद मुर्तजा, हरिओम पुष्कर, मशहूर अंसारी, समीर खान, फैजान कुरैशी, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, सोहेल खान, जीशान अली, मोहम्मद अकरम, नसीम, समीर खान, मशकूर अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed