फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   meeting in hasanpur

छपना में बनेगा मिनी स्टेडियम: रामसकल

Sun, 23 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 23 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
meeting in hasanpur
sports
प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए गांव छपना में जल्द ही मिनी स्टेडियम बनवाएंगे। इसके बाद युवाओं को दूसरे शहरों में अभ्यास के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इसके लिए जमीन जल्द मिल जाए। उन्होंने यह बातें रविवार को द्रोण पब्लिक स्कूल मटीपुरा में आयोजित डा.राम मनोहर लोकिया प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। 
विज्ञापन


इस दौरान खेल मंत्री ने प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि, कई वर्षों से क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की मांग की जा रही थी। खादर क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम को हरी झंडी दे दी है। यदि छपना में पर्याप्त जमीन मिल जाती है तो मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करा देंगे। वहीं खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में काबिज होने वाले बीजेपी के नेताओं को लोगों ने पहचान लिया है।
विज्ञापन


भरोसा जताया कि, प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनेगी। कार्यक्रम के आयोजक और छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद विधुड़ी ने कहा कि गुर्जर समाज का हित केवल सपा में ही सुरक्षित है। यशपाल सिंह, गोल्डी चौधरी, हेमराज गुर्जर, देवराज नागर, चंद्रपाल कसाना, प्रमोद त्यागी, नदीम चौधरी, अशोक नागर, लोकेश गुर्जर, पंडित वेदप्रकाश शर्मा, यशवीर नागर, मनोज त्यागी, फैसल अल्वी, राशिद चौधरी, अरूण कपासिया, हरविंद यादव, काले सिंह पहलवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed