फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Meerut delivery boy drowns in overflowing drain

Amroha News: मेरठ के डिलीवरी बॉय की उफनाए नाले में डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Meerut delivery boy drowns in overflowing drain
गजरौला। गंगा में पानी बढ़ने से उफनाए नाले में डूबकर मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी गिरीश थापा (40) की मौत हो गई। डिलीवरी बॉय गिरीश अपने दो दोस्तों के साथ फरीदपुर एहतमाली गांव के निकट नाले में नहाने के लिए उतरे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बरामद किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी गिरीश थापा डिलिवरी बाॅय थे। वह अपने दो दोस्तों के साथ बीते बुधवार को ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आए। स्नान करने के बाद तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के गंगा पार बसे फरीदपुर एहतमाली गांव से पश्चिम की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

फरीदपुर एहतमाली के ग्राम प्रधान ताराचंद ने बताया कि रास्ते में एक नाला बना हैै। इस समय गंगा में पानी बढ़ने के कारण नाला उफना गया है। पानी इतना है कि तैरकर पार करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि शाम लगभग चार बजे तीनों दोस्त गर्मी लगने के कारण नाले में भरे पानी में नहाने लगे। इस बीच गिरीश गहराई में चले गए और उनकी डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद शाम को छह बजे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान से ट्रैक्टर ट्रॉली मंगाई। शव को बाहर निकाला गया। युवक के डूबने की खबर मिलने पर परिजन आ गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि युवक की डूबकर मौत का मामला सामने आया हैै। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed