{"_id":"5814e3834f1c1b900dbc25e4","slug":"medicine-wine-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब को नशीला बनाने के लिए मिले रहे थे दवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब को नशीला बनाने के लिए मिले रहे थे दवा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर जंगल में छापा मार कर हरियाणा मार्का शराब लदे ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस को देख अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। ट्रक में 182 पेटियां थीं। शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए उसमें नशीली गोलियां मिलाई जा रही थी। ट्रक पर दर्ज नंबर भी फर्जी निकला है। शराब को आसपास के गांवों में सप्लाई करने के लिए लाया गया था।
शनिवार की तड़के तीन बजे थाने के एसएसआई सुरेश चंद्र गौतम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाह के कुआं के पास ट्रक से हरियाणा मार्का शराब उतारी जा रही है। शराब को तस्करी कर लाया गया है। आसपास के गांवों में सप्लाई करेंगे। सूचना पर उन्होंने थाना पुलिस साथ लेकर बाह के कुआं के पास छापा मारा। यहां शराब को नशीला बनाने के लिए उसमें नशे की गोलियां मिलाई जा रही थीं।
पुलिस को देख ट्रक से शराब उतार रहे तीन युवक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस को वहां पर शराब को दो पेटियां खुली हुई मिलीं। उसके पास नशीली दवा के रैपर भी मिले। ट्रक पर दर्ज नंबर और अंदर मिली आरसी पर दर्ज नंबर भी अलग-अलग मिले। ट्रक मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा फतेहउल्लागंज बंजारान निवासी सुमित त्यागी पुत्र कांता त्यागी के नाम पर हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक कब्जे में कर लिया तथा थाने ले आई। ट्रक में शराब की 182 पेटियां लदी थीं। शराब को हरियाणा से तस्करी कर लाया गया था। तस्कर इसको आस पास के गांवों में सप्लाई करने के लिए लाए थे। पुलिस ने ट्रक मालिक सुमित त्यागी निवासी फतेह उल्लागंज बंजारान ठाकुरद्वारा व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।