फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mda team reached at gajraolla

गजरौला में एमडीए की टीम ने बगैर नक्शे के प्लाटिंग पर चलाया बुल्डोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
mda team reached at gajraolla
गजरौला (गजरौला)। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने गांव कृपानाथपुर में की जा रही प्लाटिंग को अवैध बताते हुए बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। इस दौरान वहां प्लाटिंग करवा रही पार्टी से अफसरों की तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने मामला सिविल कोर्ट में चलने के बावजूद एमडीए द्वारा की गई इस कार्रवाई को कोर्ट की अवमानना करा देते हुए हाईकोर्ट जाने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद से आई एमडीए की टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक अभियंता भवाल सिंह ने थाने पहुंचकर फोर्स की मांग की। इसके बाद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार राठी के नेतृत्व में फोर्स एवं बुलडोजर को साथ लेकर टीम कुमराला पुलिस चौकी के पास गांव भवालपुर पहुंची। यहां प्लाटिंग की जा रही है। टीम ने जाते ही वहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। इनका कहना था कि इसके लिए एमडीए के नक्शे प्रणाणित नहीं कराए गए। मौके पर मौजूद रीयल स्टेट के धंधे से जुड़े लोगों ने इसका विरोध किया। वहां मौजूद अधिवक्ता रविंद्र शुक्ला और सुबोध सिंघल ने टीम को बताया कि इसका वाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। उन्होेंने टीम को कोर्ट के कागज भी दिखाए लेकिन अफसरों ने देखने से इनकार कर दिया। इस पर वहां काफी हंगामा भी हुआ। लोगों ने टीम पर कोर्ट की अवमानना करने का आरोप भी लगाया। टीम में शामिल अफसरों ने मीडियाकर्मियों से भी बात करने के इनकार कर दिया और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed