फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mayawati in Amroha said BJP following the footsteps of SP it is very important to teach a lesson to both party

अमरोहा में मायावती बोलीं: सपा की कदमताल पर चल रही बीजेपी, दोनों को सबक सिखाना बेहद जरूरी

Fri, 04 Feb 2022 06:50 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 04 Feb 2022 06:50 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज किसान दुखी हैं। यूपी से लोग पलायन कर रहे हैं। लोग महंगाई से हताशा हो गए हैं। बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था का राज चलेगा।

विज्ञापन
Mayawati in Amroha said BJP following the footsteps of SP it is very important to teach a lesson to both party
मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा सरकार में उपेक्षा हुई है। दलितों और पिछड़ों का शोषण हुआ है। महापुरुषों का अपमान किया गया। अखिलेश सरकार ने दलितों का प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया। सपा की कदमताल पर ही बीजेपी चाल चल रही है। भाजपा और सपा को सबक सिखाना बहुत जरूरी है। इन सरकारों में अपराध बढ़े हैं। मुस्लिम और दलितों का उत्पीड़न किया गया। धर्म की राजनीति की गई है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार को पूंजीपति चला रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान जोई के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज किसान दुखी हैं। यूपी से लोग पलायन कर रहे हैं। लोग महंगाई से हताशा हो गए हैं। बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था का राज चलेगा। जनहित में चलाई गई सभी योजनाओं को बहाल किया जाएगा। युवाओं को रोजी-रोटी के साधन दिए जाएंगे। किसानों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़े हैं। लेकिन बसपा की सरकार बनी तो गुंडे माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोग का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


जबरदस्ती मुकदमे में फंसाया
सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के तहत काम किए जाएंगे। बहुजन समाज पार्टी विकास कार्यों में विश्वास रखती है। पार्टी विधानसभा की सभी सीटों पर तैयारी और दमदारी के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार ने जाति धर्म व राजनीतिक द्वेष भावना के तहत जिन लोगों को जबरदस्ती मुकदमे में फंसाया है, उनकी सही-सही जांच कराई जाएगी और ऐसे मुकदमों को खत्म किया जाएगा। कहा कि ओपिनियन पोल पर विश्वास ना करें। 2007 में ओपिनियन पोल में दिखाया गया था कि बसपा तीसरे नंबर पर है। जबकि हमने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में सबसे ज्यादा दंगे-फसाद
बसपा शासनकाल में जाति-धर्म के नाम पर शोषण नहीं होगा। समाजवादी पार्टी को सबक सिखाना बेहद जरूरी है। वेस्ट यूपी में दंगा कराए गए। मुजफ्फरनगर कांड सपा की देन थी। मुलायम और उसके बेटे की सरकार में उत्तर प्रदेश झुलसता रहा। सपा सरकार में सबसे ज्यादा दंगे-फसाद हुए। इससे साफ है कि सपा गुंडों और माफियाओं की पार्टी है। करीब 35 मिनट बोलीं मायावती ने सभी दलितों के साथ मुस्लिमों को भी सांधने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed