फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Master plan ready: City will be developed with Rs 25.55 crore

मास्टर प्लान तैयार : 25.55 करोड़ से होगा शहर का विकास

Sat, 13 Sep 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 13 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Master plan ready: City will be developed with Rs 25.55 crore
अमरोहा। शहर में जल निकासी से लेकर अन्य विकास कार्य करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए 25.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीपीआर तैयार करने के बाद नगर पालिका की ओर से डीएम को भेजी गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद शहर में विकास कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के 45 गांव अमरोहा नगर पालिका में शामिल हुए थे। इनको छह वार्ड में विभाजित किया गया है। सीमा विस्तार के बाद से नगर पालिका का दायरा नगर निगम जैसा हो गया है। बीते 10 मार्च को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई थी जिसमें 1.29 अरब रुपये का प्रस्ताव पास हुए था। इसमें से 50 करोड़ रुपये शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण और सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाना शामिल था।
विज्ञापन


इसके अलावा पालिका में शामिल नई आबादी को शहर की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराई जानी है। वहीं, शहर में डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगाना तय किया था। इसमें कई कार्य पूरे करा दिए गए हैं। शहर का बिनौर रोड, आजाद रोड़ डिजाइनर स्ट्रीट लाइट से जगमगा रहा है। अमरोहा शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है। साल 2025 में शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ महानगरों की तर्ज पर स्मार्ट शहर बनाने की कवायद ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए गांधी मूर्ति चौराहे का चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। रज्जाकपुर चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ भव्य द्वार बनाने की तैयारी है। पालिका ने नई आबादी में बने 12 पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने की कवायद की है। इसके अलावा नगर पालिका विकास कार्यों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इतना ही नहीं मोहल्ला बदावाला में शेल्ट होम के निकट फूड स्ट्रीट हब बनाने की तैयारी है।

सेफ सिटी के तहत 150 कैमरे लगाने की तैयारी

मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत महानगरों की तर्ज पर अमरोहा शहर को भी सेफ सिटी बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका क्षेत्र में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ सफाई और आपराधिक गतिविधियों को रोकना है। नगर पालिका के अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इससे पहले लगे 40 कैमरे क्रियाशील हैं।



शहर में होने वाले महत्वपूर्ण कार्य

- मौहल्ला दानिशमंदान में निकट कोट चौराहा स्थित नगर पालिका परिषद में कार्यालय भवन एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण का कार्य।

- कैलसा बाइपास रोड पर मोहल्ला पंडकी में पालिका भूमि पर डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण का कार्य।

- दुर्गपुर मकनपुर में पालिका भूमि पर बारात घर निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला मीरा सराय स्थित माली खेड़ा स्टेडियम में डॉरमेट्री बनाने का कार्य।

- मोहल्ला नाजरपुर में प्राइमरी स्कूल के पास पालिका भूमि पर खेल सुविधाओं के लिए बहुउद्देश्य स्पोर्ट सेंटर का निर्माण कार्य।

- सेफ सिटी अंतर्गत नगर पालिका के विभिन्न स्थानों सीसीटीवी कैमरे लगाने व नियंत्रण कक्ष की स्थापना का कार्य।

- नगर पालिका परिषद के अंतर्गत स्थित विभिन्न पार्कों में ओपन जिम स्थापना का कार्य।

- मोहल्ला बदावाला में शेल्टर होम के पास फूड स्ट्रीट हब बनाने का कार्य।

- नगर पालिका परिसर में स्मार्ट रिकॉर्ड रूम (फॉर स्टोरेज ऑफ डाक्यूमेंट्स एंड डिजिटाइजेशन ऑफ रिकॉर्ड्स) की स्थापना का कार्य।

- नगर पालिका की सेवाओं और शिकायत के निवारण के लिए मोबाइल वेन की आपूर्ति का कार्य।



यहां बनेंगी सड़क और नालियां

- मोहल्ला पुष्कर नगर में अमित सैनी के मकान से मालीखेड़ा चौराहे तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला नल बिजनौर रोड से स्पेशल बिल्डिंग मेटेरियल तक सीसी सड़क और नाली निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला पुष्कर नगर में कुष्ठ आश्रम से प्रकाश सैनी के मकान तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला पुष्कर नगर में विवेक कुमार लेखपाल के मकान से विनीत चहल तथा होराम सिंह के मकान होते हुए कविता के मकान तक इंटर लॉकिंग टाइल्स सड़क व नाली निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला तकिया हुसैन शाह में एमरो पैलेस के पीछे बाबू खान के मकान से कामरान के मकान तक और मोहम्मद अय्यूब फौजी वाली गली व शाहनवाज वाली गली में सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।


- मोहल्ला पुष्कर नगर में हुकुम सिंह के मकान से दीपक के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य ।

- मोहल्ला सुबोध नगर में विकास त्यागी के मकान से अनिल सैनी के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला पुष्कर नगर में अरविंद प्रजापति के मकान से मनोज प्रजापति के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य।

- मोहल्ला खालकपुर में चंद्रपाल सिंह के मकान से प्राइमरी स्कूल तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य।

---------------------

शहर में विकास कार्य कराने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस पर करीब 25.55 करोड रुपये खर्च होंगे। डीपीआर तैयार कर भेज दी गई है। इसमें शहर वासियों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। नगर पालिका परिसर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनेगा। इसके अलावा डिटेल लाइब्रेरी, बरातघर, बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स सेंटर का भी निर्माण कराया जाएगा। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फूड स्ट्रीट हब बनाने की भी तैयारी है।- डॉ. बृजेश कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed