फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mason dies in pickup accident, family members sit on dharna at CO office

Amroha News: पिकअप की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे परिजन

Mon, 19 May 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 19 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mason dies in pickup accident, family members sit on dharna at CO office
अमरोहा। सुसराल जा रहे राजमिस्त्री की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी थी। रविवार को सीओ कार्यालय पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। सीओ के समझाने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनौरी मीर में किसान नन्हे सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा पप्पू (30) राजमिस्त्री था। सात साल पहले उसकी शादी बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव ठेरी निवासी ज्योति के साथ हुई थी। उसके दो बेटे रमन (5) व चाहत (2.5) हैं। शनिवार देर रात वह बाइक से सुसराल जा रहा था।
विज्ञापन

अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पप्पू की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कताई मिल में सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। पुलिस का कहना था कि हादसा बाइक के डिवाइडर से टकराने पर हुआ है। जबकि, परिजनों का कहना था कि पिकअप की टक्कर से पप्पू की मौत हुई है। सीओ अवधनभान सिंह भदौरिया ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed