फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   maryam request to cm for justice

चेतन चौहान के सहारे योगी तक पहुंचेगी मरयम की आवाज

Tue, 11 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 11 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
maryam request to cm for justice
म‌रयम। - फोटो : amar ujala
तीन तलाक की शिकार मरयम की आवाज अब कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अपने उत्पीड़न के खिलाफ इंसाफ की गुहार लगा चुकी मरयम अब मुख्यमंत्री के माध्यम से आरोपियों पर कार्रवाई और तीन तलाक पर रोक लगाने की आवाज बुलंद करेंगी। मरयम को ससुरालियों ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया था। दुबई में रह रहे उसके पति ने जेठ के माध्यम से उसे तलाक देने की खबर भिजवाई थी।  
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गुजरी निवासी अनवर हुसैन की बेटी मरयम फात्मा की शादी दो साल पहले मुरादाबाद के किसौल चौक निवासी मो. जफर के पुत्र मो. फैजान से हुई थी। शादी के एक माह बाद ही वो दुबई चला गया। इधर ससुरालिए दहेज में पांच लाख की मांग लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। मरयम का तो आरोप है कि उसके जेठ ही उस पर बुरी नजर रखने लगे।
विज्ञापन


उसके रिश्तेदारों में उसे भेजकर बदनाम करने की पूरी कोशिश की गई। 22 मार्च 2015 को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंची मरयम ने पुलिस के पास पहुंची। कोई सुनवाई न होने पर मजबूर होकर कोर्ट में ससुरालियों पर मुकदमा कर दिया। इसी दौरान उसके जेठ ने फोन कर उसे बताया कि फैजान ने फोन पर दुबई से उसे तलाक दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में मरयम ने गुहार लगाई है कि देश से तीन तलाक खत्म होना बहुत जरूरी है, ताकि मेरी जैसी लाखों लड़कियों की जिंदगी बच  सके। उन्होंने प्रधानमंत्री से इंसाफ दिलाने की मांग की थी। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होती देख मरयम ने अपनी आवाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने कैबिनेटमंत्री चेतन चौहान से मिलने के लिए समय मांगा है। 

मंत्री की ओर से भी उन्हें 14 अप्रैल को गजरौला स्थित कोरल फैक्ट्री पर मिलने का समय दिया गया है। मरयम का कहना है कि शरीयत के खिलाफ उसे किसी दूसरे के माध्यम से तलाक की जानकारी मिली। तलाक के एवज में उसे कोई क्षतिपूर्ति भी नहीं दी गई।


उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली। आरोपियों को सजा मिलनी जरूरी है। नहीं तो वो न जाने कितने लोगों की जिंदगी बेकार करेंगे। 21 साल की उम्र मेरी जिंदगी जहन्नुम बन गई। तीन तलाक पर रोक लगनी जरूरी है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed