फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman killed for dowry, five cases including husband

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत पांच केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman killed for dowry, five cases including husband
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। बताते हैं कि जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हिरनाखेड़ी निवासी योगेश कुमार सिंह ने अपनी बेटी सुहानी की शादी वर्ष 2020 में नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी शिवम के साथ की थी। शिवम दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा हसनपुर में ऑपरेटर के पद पर तैनात है। वर्तमान में वह पत्नी के साथ चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी में रह रहा था। काफी दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में सुहानी की मौत हो गई। शिवम पत्नी का शव लेकर अपने गांव चला गया। शनिवार सुबह को जानकारी मिलने पर मायके वाले उसके गांव पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर नौगांवा पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इसके बाद घटना की जानकारी हसनपुर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मृतका के पिता योगेश कुमार सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या के मामले में पति शिवम, सास सर्वेश देवी, ससुर रविंदर, दामाद कुलदीप और नंद शिप्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed