फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman insists on going with her lover in Amroha

UP: शादी के एक साल बाद ससुराल में महिला के पड़ोसी से बन गए संबंध, पति छोड़ने को तैयार; तीन घरों में मचा बवाल

Thu, 19 Feb 2026 10:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 10:31 PM IST
सार

विवाहिता के ससुराल में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हैं, वह प्रेमी संग रहने पर अड़ी है। थाने में मामला पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Married woman insists on going with her lover in Amroha
विवाहिता प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल पहले शादी कर आई विवाहिता के ससुराल के पास ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। विवाहिता ने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ी तो मायके वाले उसे अपने साथ ले आए। इसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंच गया। जहां जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन

अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी बीस वर्षीय युवती की करीब एक साल पहले सैदनगली के मोहल्ला निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। इस दौरान विवाहिता का पास के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता प्रेमी के साथ ही जीवन व्यतीत करने की बात पर अड़ी तो मायके वाले उसे अपने पास बुला लाए। बुधवार की रात करीब नौ बजे विवाहिता ने अपने प्रेमी को फोन पर सूचना दी कि परिवार के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन

इतना सुनते ही प्रेमी अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंच गया और मामले की सूचना दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुला लिया। थाने में ही विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तो मायके वालों और प्रेमी के बीच में खींचतान शुरू हो गई। बाद में विवाहिता अपने मायके चली गई। अपराध निरीक्षक ने बताया कि मामला सैदनगली थाने से जुड़ा है दोनों पक्षों को सैदनगली थाने जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed