{"_id":"690a6aa0ccfed42df60a3152","slug":"married-woman-given-triple-talaq-for-not-withdrawing-dowry-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150905-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज का मुकदमा वापस न लेने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज का मुकदमा वापस न लेने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक
Wed, 05 Nov 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया तो उसने मुकदमा दर्ज कर दिया जिसके बाद ससुराल वाले मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बन रहे हैं। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया और घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा के कैलसा बाईपास स्थित मोहल्ला मुरादाबाद गेट निवासी शाहिद हुसैन की बेटी शाहीन की शादी 16 नवंबर 2022 को हसनपुर के मोहल्ला पत्थर वाली मस्जिद निवासी नवाजिश के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस पर शाहीन ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले शाहीन पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे।
26 अक्तूबर को शाहीन मायके में थी तो ससुराल वाले घर में घुस आए और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया और धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में नवाजिश, मेहनाज उर्फ बॉबी, मुबारिक, अफसा, समीर और अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।