फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman died under suspicious circumstances, dead body found hanging

Amroha News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, dead body found hanging
गजरौला (अमरोहा)। शीशोंवाली गांव में सतीश की 28 वर्षीय पत्नी अनीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव छप्पर के घर में फंदे पर लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव शीशों वाली में बुधवार शाम का है। गांव निवासी सतीश की शादी तीन साल पूर्व सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कंडौआ निवासी अनीता के साथ हुई थी। उसके दो साल का बेटा है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सतीश की पत्नी ने पति से विवाद के चलते फंदे पर झूल कर जान दे दी है। सूचना पाकर इंस्पेक्टर रणवीर सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर गए। तब तक ग्रामीणों ने शव उतार लिया था।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा छानबीन करने पर पता चला कि अनीता ने पति सतीश से विवाद के चलते आत्महत्या की है। पुलिस के पहुंचने से पहले मायके वाले भी शीशों वाली गांव में आ गए। उन्होंने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरा। देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्ष के लोगों में वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed