फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   married girl died

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 22 Apr 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर।
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर। Updated Sun, 22 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में शनिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव लुहारी खादर निवासी कलुआ ने अपनी बेटी रेखा की शादी आठ साल पहले गांव गंगा चोली निवासी दिनेश के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक दोनों में संबंध ठीक रहे। इसके बाद झगड़े शुरू हो गए। रेखा के परिजनों का आरोप है कि दिनेश ने रेखा के साथ आए दिन मारपीट करने लगा। जिसपर कलुआ ने रेखा को बुला लिया। रेखा दो साल तक अपने मायके में रही। बाद में रेखा को फिर ससुराल भेज दिया गया। आरोप है कि दिनेश ने रेखा के साथ मारपीट का रवैया नहीं छोड़ा। शनिवार कि सुबह किसी बात को लेकर फिर घर में कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद रेखा की हालत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोग गांव के नजदीक एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। मायके वालों को सूचना दी कि रेखा की तबीयत खराब है। इलाज के दौरान रेखा ने दम तोड़ दिया। रेखा की मौत पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना 100 नंबर पुलिस को दे दी। रेखा के पिता कलुआ का आरोप है कि बेटी रेखा को जहर देकर मारा गया है। थाने में तहरीर दी है। वहीं मामले में समझौते का प्रयास भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed