फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   marriage

गैर जाति के दूल्हे की बरात बुलाने वाले घर पुलिस का पहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
marriage
हसनपुर (अमरोहा)। गैर बिरादरी के युवक की बरात बुलाने वाले युवती के परिजनों को फोन पर धमकियां मिलने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने युवती के घरवालों को सुरक्षा दी है। पुलिस कर्मियों का पहरा लगा दिया है। बुधवार को शादी रुकवाने के विरोध में बिरादरी के लोगों ने पंचायत की थी। शादी को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाली एक युवती की शादी परिजनों की मर्जी से मेरठ के युवक से नौ फरवरी को होने जा रही है। शादी से पूर्व निभाई जाने वाली रस्में पूरी हो चुकी हैं। घर में शादी को लेकर तैयारी हो रही हैं। नगर के एक विवाहघर में शादी होनी प्रस्तावित है। बिरादरी के लोग इस शादी को लेकर एतराज जता रहे हैं। शादी रूकवाने के लिए बुधवार को रहरा रोड पर स्थित एक इंटर कॉलेज के पास पंचायत में शादी रूकवाने के लिए रणनीति बनाने का प्रयास किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। युवती का घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। उधर, युवती और उसके परिजनों को फोन पर लगातार मिल रही धमकियों को लेकर सतर्क हुई पुलिस ने बुधवार रात को ही पुलिस का पहरा लड़की के घर बैठा दिया। शादी को लेकर क्षेत्र में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है जबकि युवती के परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

युवती और उसके परिजनों को धमकियां मिलने की शिकायत पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि युवती का घर जंगल के बाहरी छोर पर बना हुआ है। यदि कोई युवती व उसके परिजनों को परेशान करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed