{"_id":"5f0f63c88ebc3e63b42d8990","slug":"marriage-gajraula-news-mbd355941030","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने की कोर्ट मैरिज, बरामदगी की मांग को थाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने की कोर्ट मैरिज, बरामदगी की मांग को थाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। एक सप्ताह पूर्व गैर समुदाय के युवक के साथ गई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने बताया कि युवती ने अपनी स्वेच्छा से अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज मैरिज कर ली है। इसका सर्टिफिकेट भी उसने पुलिस को व्हाट्सएप पर भेज दिया है। परिजन एसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कहकर लौट आए।
बुधवार की पूर्वान्ह नगर के मोहल्ला जलाल नगर निवासी चालीस से अधिक महिलाएं एवं पुरुष थाने पहुंचे और पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर उनके समुदाय की युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी और युवती को बरामद करने की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने वहां आए लोगों की वीडियोग्राफी शुरू करा दी और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। वहां मौजूद परिजनों एवं मोहल्ले वालों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में जाकर करने की बात कही। इसके बाद सभी लोग थाने से लौट आए। वहीं कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि जिस युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। उसने अपनी स्वेच्छा के साथ आरोपी युवक के संग कोर्ट मैरिज कर ली है। कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी व्हाट्सएप पर प्रेषित किया गया है। जो कि उनके पास है।