{"_id":"66da513e0d7c9611ca0e9eb7","slug":"markets-decorated-for-ganesh-chaturthi-ganesh-chaturthi-will-be-celebrated-in-pandals-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-125134-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गणेश चतुर्थी के लिए सजा बाजार, कल पंडालों में विराजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गणेश चतुर्थी के लिए सजा बाजार, कल पंडालों में विराजेंगे
विज्ञापन
अमरोहा। गणेश चतुर्थी को लेकर जिले में रौनक दिखने लगी है। सात सितंबर को पंडालों में भगवान गणेश विराजेंगे। 17 सितंबर तक महोत्सव चलेगा। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में मूर्ति खरीदने वालों की भीड़ है।
जिले में गणेश चतुर्थी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा का ये सबसे बड़ा दिन माना जाता है। शहर में बड़ा बाजार, कोट चौराहा, लकड़ा बाजार में गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पांडालों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना होगी। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार मूर्तियों की कीमतों पर कुछ दाम बढ़े हैं। पांच फीट की प्रतिमा पिछले वर्ष साढ़े चार हजार रुपये में मिल जाती थी, जो इस बार पांच हजार से 5100 में मिल रही है।
मूर्तिकार ने बताया कि रंग से लेकर मिट्टी भी महंगी हो गई है। इसके साथ अन्य कच्चा माल भी बीते वर्ष की अपेक्षा महंगा मिल रहा है, मूर्ति को तैयार करने में काफी समय लग जाता है। डेढ़ माह पूर्व से ही मूर्तियों का निर्माण शुरू कर दिया था। इस सप्ताह से बुकिंग की प्रक्रिया में तेजी आएगी। लोगों ने पंडालों की सजावट के सामान से लेकर पूजन सामग्री, मिठाई और प्रसाद की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सात से 17 सितंबर तक कार्यक्रमों के शेड्यूल जारी
शहर में गणपति उत्सव के लिए शहर में तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों सहित कॉलोनियों, मोहल्लों के बने युवा क्लब रूपरेखा बनाने में लगे हैं। कई संगठन व क्लब गणपति उत्सव के लिए आसपास के लोगों से चंदा एकत्रित कर रहे हैं। जिससे पंडालों में सुबह शाम की आरती के साथ प्रसाद वितरण, चौकी, झांकियां व जागरण जैसे आयोजन हो सके। कुछ ऐसे संगठन व क्लब हैं, जो पिछले कई वर्षों से गणपति पंडाल लगाकर उत्सव मना रहे संगठनों व क्लबों की ओर से सात से 17 सितंबर तक के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।