फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   market

113 दिन बाद बाजार की दोनों पटरी गुलजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
market
अमरोहा। आखिरकार शहर में 113 दिन के बाद दोनों पटरी के बाजार खुलने शुरु हो गए हैं। देहात और विभिन्न इलाकों से लोग बाजार में आएं, लेकिन कई जगहों पर बैरियर के चलते उलझ गए। दरअसल हॉट स्पॉट के चलते बाजार में नाकेबंदी की गई है। अधिकांश जगहों पर शाम सात बजे तक दुकानें खुली रहीं। आम दिनों के अपेक्षा खरीदार अधिक आएं। दोनों पटरी के बाजार के खुलने से व्यापारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के चलते आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। व्यापारिक संगठनों की काफी दिनों से मांग थी कि दोनों पटरी की दुकानें खोली जाए। इसके चलते गुरुवार से दोनों पटरी की दुकानें खुल गई। शहर के कारोबारियों ने गुरुवार को सुबह आठ बजे के बाद घरों से निकलें। उन्होंने दुकान का शटर उठाना शुरु कर दिया। एक साथ दोनों पटरी की दुकान खुलने के बाद व्यापारियों को राहत मिली। व्यापारियों का दावा है कि एक पटरी की दुकान खुलने पर ग्राहक टूट जाते हैं। इसके चलते कोट चौराहे के आस पास की दुकानों के पास भीड़ रही। इसके अलावा नौबतखाना, लकड़ा बाजार, आजाद रोड, नल, सराय कोहना, बाजार रज्जाक आदि इलाकों गहमा गहमी रही। ग्राहक आते जाते रहे। दुकानों में सामानों की कीमत को लेकर मोलभाव किया। वहीं इसके पहले शहर में 27 मई से खुलने शुरु हुए हैं, लेकिन अब तक दाएं और बाए पटरी के आधार पर खुलती रही है।
विज्ञापन

नौ से शाम सात बजे तक दुकानों को खोलें
अमरोहा। प्रशासन ने दुकानों के खोलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। शहर में दुकानें सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेंगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने बताया कि सुबह नौ से शाम सात बजे तक दुकानें खुलेंगी। इसके लिए सभी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बजे के बाद दुकानों को कराया बंद, फोन के बाद लौटी पुलिस
अमरोहा। दुकानों के खुलने को लेकर व्यापारी पहले दिन ऊहापोह में रहे। हालांकि पुलिस पांच बजे के बाद कई जगहों पर दुकानों को बंद कराना शुरु कर दिया। शहर के नानक चंद रोड समेत कई जगहों पर पुलिस के जवान पहुंचें। हालांकि कुछ लोगों ने नेताओं को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को फरमान मिला। इसके बाद पुलिस लौट आई। कई जगहों पर तब तक दुकानें बंद हो चुकी थी।

व्यापारिक संगठनों की जद्दोजहद ने असर दिखाया
अमरोहा। व्यापारिक संगठन काफी दिनों से दोनों पटरी की दुकानों को खोलने की मांग कर रहे थे लेकिन सप्ताह में दो दिन के लॉक डाउन के ऐलान के बाद मजबूती मिल गई। उन्होंने डीएम उमेश मिश्र से मुलाकात की। शासन की मंशा और लॉक डाउन के चलते बुधवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed