फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   market closed in dhabarasi

चोरी पर बिफरे व्यापारी, चार घंटे बाजार बंद

Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
market closed in dhabarasi
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
आदमपुर थाने के पास ही दो सर्राफा दुकानों समेत पांच दुकानों में चोरी के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से व्यापारियों का पारा चढ़ गया। खफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को चार घंटे बाजार बंद रखा। इस दरम्यान थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना पर सीओ मौके पर पहुंच गए और खुलासे के लिए एक सप्ताह की की मोहलत मांगकर मामला संभाला।  
विज्ञापन


मंगलवार रात को आदमपुर थाने के पास रवीश अग्रवाल की खाद की दुकान का शटर तोड़कर करीब तीन हजार रुपये, किशनपाल की सर्राफा की दुकान से दो तोला सोना, आधा किलो चांदी के आभूषण और तीन हजार समेत करीब एक लाख का माल, राशिद के मेडिकल स्टोर से 18 हजार रुपये, 32 हजार की दवाओं समेत पचास हजार का सामान, पप्पू राणा की सर्राफा की दुकान से तीस हजार रुपये,  चार किलो चांदी के जेवर, पांच तोला सोने के जेवर, गिरवी रखे आभूषण समेत चार लाख का माल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रवीन जनसेवा केंद्र और एक सैलून के भी ताले तोड़े गए लेकिन बदमाश कुछ चुरा नहीं पाए थे। चौबीस घंटे बाद भी वारदात के संबंध में पुलिस के हाथ खाली होने से बृहस्पतिवार को व्यापारी बिफर गए। आमतौर पर व्यापारी नौ बजे दुकानें खोल देते हैं, मगर आज दुकानें नहीं खोलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन दस बजे खफा व्यापारी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में थाने पहुंच गए। थाने में भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। इस दौरान व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। सीओ ने चोरी के खुलासे को सप्ताहभर का समय मांगा तो व्यापारी शांत हुए। तकरीबन एक बजे व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed