{"_id":"5a6a3c034f1c1ba0268b6748","slug":"man-refused-to-marriage-accusation-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार किया तो युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इंकार किया तो युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते के बाद लड़की पक्ष द्वारा तय की गई तिथि पर शादी करने में आना कानी करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को पकड़ा तो लड़का पक्ष भी थाने पहुंच गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बताया जाता है कि मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का गजरौला के एक मोहल्ले निवासी एक युवक के साथ रिश्ता तय हो गया था। बताया जाता है कि युवक एवं युवती का मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब लड़की पक्ष के लोगों ने शादी के लिए कोई तिथि तय की थी। लेकिन युवक पिता के बीमार होने का हवाला देकर शादी बाद में करने के लिए कह रहा है। इसी बात पर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग बातचीत करने के लिए गजरौला आए थे। इस दौरान लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हालांकि कुछ लोग बीच में समझौता कराने की कोशिश में जुटे हैं।