फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Main accused of Yash Mittal murder case waiting for surrender

Amroha News: समर्पण की फिराक में लगा यश मित्तल हत्याकांड का मुख्य आरोपी

Fri, 08 Mar 2024 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Main accused of Yash Mittal murder case waiting for surrender
गजरौला (अमरोहा)। यश मित्तल हत्याकांड फरार चल रहा मुख्य आरोपी शुभम चौधरी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्म समर्पण करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने अपने वकील के माध्यम से नोएडा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

नगर के टीचर कॉलोनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी प्रदीप मित्तल के बेटे यश मित्तल का बीते 26 फरवरी की शाम गौतम बुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल से पांच हत्यारोपियों ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने बीबीए के छात्र के परिजनों से छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। गला दबाकर व पिटाई कर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। हत्यारोपियों ने उसका शव तिगरिया भूड़ के जंगल में गड्ढा खोद कर छिपा दिया था। बुधवार की शाम दादरी पुलिस ने तिगरिया भूड़ निवासी हत्यारोपी रचित नागर की निशानदेही पर गड्ढे से शव बरामद किया था। बुधवार की रात को ही नोएडा पुलिस ने उसके तीन हत्यारोपियों सैदनगली निवासी शिवम उर्फ मोंटी, सुमित, गजराैला के लक्ष्मी नगर सुशांत वर्मा को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के पैरों में गोली मारी थी। जबकि मुख्य आरोपी शुभम चौधरी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए नोएडा सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। उसका प्रार्थना पत्र वकील के माध्यम से दिया गया है। दादरी पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि सीजेएम न्यायालय में आत्म समर्पण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed