फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   main accused of gangrape arrested

सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
main accused of gangrape arrested
रजबपुर। अनुसूचित जाति की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है, वह कक्षा 10 का छात्र है। चर्चा है कि घटनाक्रम के दौरान उसकी उपस्थिति स्कूल में थी। इसलिए पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के किसान की 19 वर्षीय बेटी एक मार्च कि सुबह करीब 11.30 बजे खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। आरोप था कि तभी गैर बिरादरी के चचेरे-तहेरे भाइयों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया था। जाति सूचक शब्द कहे और गन्ने के खेत में खींच कर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को खेत में छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और बदनामी के डर से जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की शाम हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए। लेकिन करीब पन्द्रह घंटे तक पुलिस मामले को दबाकर पड़ी रही थी। परिजनों ने मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामला शासन तक गूंजा तो हड़कंप मच गया। पुलिस लापरवाही की पोल खुल गई। खूब छीछालेदर पुलिस की हुई। सीओ सत्येंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और एसएसआई अरिहंत सिद्धार्थ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो चचेरे भाइयों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म, धमकी और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना सीओ धनोरा कर रहे हैं। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया की गैंगरेप के मुख्य आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed