फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mahila mangal dal najarpur khurd honoured

महिला मंगल दल नाजरपुर खुर्द को सम्मान, गांव में खुशी का माहौल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
mahila mangal dal najarpur khurd honoured
अमरोहा। महिला मंगल दल नाजरपुर खुर्द की टीम को रविवार को लखनऊ में सम्मान मिला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनी चौधरी और हिमांशी चौधरी को लखनऊ में सम्मानित किया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र मिला है। महिला मंगल ने कोरोना संक्रमण से बचाव समेत अन्य जागरुकता कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। सम्मान मिलने के बाद गांव में हर्ष का माहौल है। बेटियों के स्वागत के लिए गांव में तैयारी में लोग जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि नाजरपुर खुर्द की महिला मंगल दल को सम्मान मिला है। सालाना मूल्यांकन में टीम को 61 नंबर प्राप्त हुआ है। महिला मंगल दल ने गांव में रचनात्मक काम किया है। महिला सदस्यों ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया उसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गांव में पौधरोपण कराया। इसके चलते हरियाली बढ़ी है। इसके अलावा नशामुक्ति के बारे में प्रचार-प्रसार किया। जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया है। जल संरक्षण के लिए गांव के लोगों को सचेत किया। महिला मंगल दल को कार्यों के आधार पर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान मिला। मंगल दल का जिले से चयन किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed