फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mahagauri worshiped on Ashtami, the girls were worshiped

अष्टमी पर महागौरी की पूजा, जिमाई गईं कन्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahagauri worshiped on Ashtami, the girls were worshiped
अमरोहा। जिलेभर में दुर्गा अष्ठमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। महागौरी माता की पूजा अर्चना की गई विधि विधान से माता की आराधना कर सौभाग्य, धन संपदा और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। रविवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसी के साथ नवरात्र व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के चलते शनिवार को मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। माता का यह स्वरूप धन धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदान करने वाला है। महागौरी इसी की प्रतीक हैं और सृष्टि का आधार हैं। महागौरी ही अक्षत सुहाग की प्रतीक देवी हैं। इसी आस्था के चलते शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगा नाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि में माता की पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। घरों और मंदिरों में हवन किया गया। घरों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। पूजन को कन्याएं आसानी से नहीं मिल पा रही थीं। वहीं जो लोग नवमी का पूजन करते हैं, वह रविवार को कन्याओं का पूजन कर नवरात्र व्रत का समापन करेंगे। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मान-सम्मान और यश के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना विशेष फलदायी है।
विज्ञापन

-----------
दुर्गा मंदिर में लगी रही भीड़
दुर्गा अष्टमी के मौके पर शनिवार को मा के प्राचीन मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अष्टमी पूजन करने वालों के यहां कन्या पूजन किया गया। भक्तों ने पूरे विधि विधान से परायण कर भोग लगाया। प्राचीन दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने मां का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दुर्गाष्टमी पर हुआ कन्या पूजन
दुर्गाष्टमी पर घर घर कन्या पूजन किया गया। विशेष महत्व रखने वाली चैत्र अष्टमी पर कन्या पूजन का पुण्य लाभ मिलता है। नवरात्र उपवास में सात दिन व्रत करने वालों ने अष्टमी को कन्या पूजन के साथ अपना व्रत खोला। सुबह से हो छोटे-छोटे बच्चे गलियों में दिखाई देने लगे थे। बाल कन्याओं का पूजन कर जिमाया गया। उनके पैर धुलकर तथा माथे पर तिलक लगाकर श्रद्धापूर्वक पूर्वक भोजन कराया गया।
आठवें नवरात्र पर महागौरी की पूजा अर्चना कर कन्याओं को भोजन कराया
चैत्र नवरात्र पर देवी के विभिन्न स्वरूपों की घर घर की जा रही है पूजा अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। चैत्र नवरात्र के आठवें नवरात्र पर महागौरी की पूजा अर्चना की गई। सौभाग्य, संपदा, सौंदर्य की देवी की आराधना के बाद कई घरों में देवी का स्वरूप कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर विदा कर अपने व्रत का परायण किया।
शनिवार को चैत्र नवरात्र का आठवां नवरात्र था। इस दिन देवी के भक्तों ने भगवती देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की। सुबह स्नान के बाद पूजा का थाल सजाकर और उसमें धूप, दीप, नैवेद्य लेकर भक्त अपने निकटवर्ती मंदिरों में पहुंचे। मंदिर में देवी भक्तों का तांता लगा रहा। यहां देवी की विधि विधान से आराधना कर घर में सुख समृद्घि की कामना की। इसके बाद कुछ घरों में कन्याओं को भोजन कराया गया। दक्षिणा देकर उनको विदा कर अपने व्रत का परायण किया।
अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाया। इसके बाद व्रत खोला। सुबह से लेकर दोपहर तक घरों में कन्याओं को जिमाने का सिलसिला चलता रहा। घरों में भजन कीर्तन हुए।
नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर अष्टमी मनाई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दुर्गा की पूजा की। जिसके बाद भक्तों ने हलुआ-चना व पूरी का प्रसाद बनाकर कन्याओं को भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लेकर अपना व्रत खोला। देवी की पूजा कर भक्तों ने मां से सभी दुख हर देने की प्रार्थना की। बताया जाता है कि प्राचीन समय में मां दुर्गा ने देवताओं ने संकट में पड़ जाने पर मां स्तुति की और माता ने दैत्यों का संहार कर उनके दुख दूर किए थे, उसी प्रकार भक्तों ने भी माता से अपने संकटों को दूर करने की प्रार्थना की। इसी कामना के साथ भक्तों ने देवी मां को विदा कर दिया।
दुर्गा अष्टमी पर किया 151 कन्याओं का पूजन
अमरोहा। दुर्गा अष्टमी के मौके पर सेवा भारती की ओर से बाबा गंगानाथ मंदिर में 151 कन्याओं का पूजन कर उनको प्रसाद का भोग कर आरती करके पुरस्कार देकर विदा किया।
शनिवार को सेवा भारती की ओर से दुर्गा अष्टमी पर 151 कन्याओं का पूजन बाबा गंगानाथ मंदिर में किया गया। एक साथ देवी स्वरूप कन्याओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। उनको हलवे, पूरी का भोग लगाकर और उनकी आरती करके उपहार देकर विदा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल स्वरूप टंडन, नरेंद्र, अशोक रस्तोगी, सुरेंद्र बाबू सक्सेना, सचिन यादव, अमित रस्तोगी, नीरज यादव, उषा चंडोक, कांता अरोड़ा, राजो देवी, निशिल सरन अग्रवाल, रोहित जैन, योगेश चंद्र सर्राफ आदि मौजूद रहे। संवाद

भगवती के जागरण में झूमे श्रद्धालु
फोटो
सैदनगली। नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला भीमनगर में शुक्रवार की रात को मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान रहे भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ जागरण का शुभारंभ कराया। इस दौरान कलाकारों ने भजनों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। भजन सुनाते हुए कलाकारों ने कहा कि चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मां मुरादें पूरी कर दे मैं तो हलवा बांटूंगी। इस मौके पर सरदार जगतपाल सिंह, सुनील जाटव, उमेश जाटव, निकेश जाटव, गुरमीत, दिनेश जाटव, धर्मवीर जाटव, शेखर गुप्ता, करुण गुप्ता, पीयूष वर्मा, अनुज जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed