{"_id":"58864ca64f1c1bbd7ecf458d","slug":"mahaboob-suporter-and-anti-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगदासपुर में महबूब समर्थक और विरोधी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगदासपुर में महबूब समर्थक और विरोधी भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में सोमवार शाम जनसंपर्क को पहुंचे कैबिनेटमंत्री महबूब अली के समर्थक और विरोधी पक्ष एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। कैबिनेट मंत्री तब तक आगे निकल गए थे। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें लेकर निकल गए।
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा हत्याकांड के बाद तुर्क बिरादरी के एक छोटे से विरोधी गुट ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सोमवार शाम कैबिनेट मंत्री तुर्क बहुल गांव गंगदासपुर में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। काफिला गांव में घूम रहा था।
इस दौरान सुनियोजित ढंग से गांव में पहुंचे एक विरोधी गुट ने कैबिनेट मंत्री के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए। मंत्री तो इसे अनसुनाकर आगे निकल गए, लेकिन विरोध में नारे लगाने को लेकर मंत्री समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। नोकझोंक से शुरू हुई बात हाथापाई तक पहुंच गई। गांव के मंत्री समर्थक और विरोधियों के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान मंत्री को लेकर उनके सुरक्षाकर्मी निकल गए।
गांव हरियाना में कैबिनेट मंत्री के समर्थकों के विरोध में नारेबाजी की सूचना मिली थी। गंगदासपुर में विरोध और नारेबाजी की कोई सूचना नहीं है।- विवेक कुमार शर्मा, कोतवाल डिडौली