{"_id":"585978624f1c1b1864e3a38d","slug":"mahaboob-ali-parvej-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूब और परवेज के होर्डिंग्स पर फिर कालिख पोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूब और परवेज के होर्डिंग्स पर फिर कालिख पोती
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा-जोया मार्ग पर कैबिनेट मंत्री महबूब के होर्डिंग्स पर पोती गई कालिख।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर कैबिनेट मंत्री महबूब अली और उनके बेटे परवेज के होर्डिंग व पोस्टर पर रात में शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। इस कृत्य को रायपुर व जोई गांव के बीच लगे होर्डिंगों पर अंजाम दिया। सुबह नजारा देखते ही लोगों में खलबली मच गई। समर्थक भी हैरानी में पड़ गए। मसले को लोग तुर्क आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। अंदरखाने ही जांच पड़ताल कर रही है। बाद में कई होर्डिंग्स को दिन में बदलवा दिया गया।
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के बाद से ही कैबिनेट मंत्री महबूब अली तुर्क बिरादरी के लोगों के निशाने पर हैं। हत्या के अगले दिन तुर्क बिरादरी के लोगों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जमकर उत्पात मचाया था। कैबिनेट मंत्री के होर्डिंग्स फूंके गए थे और तोड़फोड़ बी की थी। इसके बाद कई दिनों तक तुर्क बहुल गांवों में मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे और उनके होर्डिंग्स पर कालिख भी पोती गई थी।
सोमवार रात या मंगलवार तड़के अमरोहा-जोया मार्ग पर रायपुर से गांव जोई तक लगे कैबिनेट मंत्री महबूब अली और और उनके बेटे परवेज अली के होर्डिंग्स पर फिर किसी ने कालिख पोत दी। सुबह मार्ग से गुजरने वाले लोगों ये नजारा देखा तो उनमें खलबली मच गई।
विज्ञापन
शरारती तत्वों के इस कृत्य से जहां कैबिनेट मंत्री के समर्थक सकते में हैं वहीं, लोग इसे कैबिनेट मंत्री के खिलाफ चल रहे तुर्क आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। अभी तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन अंदरखाने जांच पड़ताल की जा रही है। इस कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इधर, कालिख पोती गई कई होर्डिंग्स बदलवा दी गई।