फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mahaboob ali, parvej ali

महबूब और परवेज के होर्डिंग्स पर फिर कालिख पोती

Tue, 20 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 20 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
mahaboob ali, parvej ali
अमरोहा-जोया मार्ग पर कैबिनेट मंत्री महबूब के होर्डिंग्‍स पर पोती गई कालिख। - फोटो : amar ujala
एक बार फिर कैबिनेट मंत्री महबूब अली और उनके बेटे परवेज के होर्डिंग व पोस्टर पर रात में शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। इस कृत्य को रायपुर व जोई गांव के बीच लगे होर्डिंगों पर अंजाम दिया। सुबह नजारा देखते ही लोगों में खलबली मच गई। समर्थक भी हैरानी में पड़ गए। मसले को लोग तुर्क आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। अंदरखाने ही जांच पड़ताल कर रही है। बाद में कई होर्डिंग्स को दिन में बदलवा दिया गया।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के बाद से ही कैबिनेट मंत्री महबूब अली तुर्क बिरादरी के लोगों के निशाने पर हैं। हत्या के अगले दिन तुर्क बिरादरी के लोगों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जमकर उत्पात मचाया था। कैबिनेट मंत्री के होर्डिंग्स फूंके गए थे और तोड़फोड़ बी की थी। इसके बाद कई दिनों तक तुर्क बहुल गांवों में मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे और उनके होर्डिंग्स पर कालिख भी पोती गई थी।
विज्ञापन


सोमवार रात या मंगलवार तड़के अमरोहा-जोया मार्ग पर रायपुर से गांव जोई तक लगे कैबिनेट मंत्री महबूब अली और और उनके बेटे परवेज अली के होर्डिंग्स पर फिर किसी ने कालिख पोत दी। सुबह मार्ग से गुजरने वाले लोगों ये नजारा देखा तो उनमें खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरारती तत्वों के इस कृत्य से जहां कैबिनेट मंत्री के समर्थक सकते में हैं वहीं, लोग इसे कैबिनेट मंत्री के खिलाफ चल रहे तुर्क आंदोलन से जोड़कर देख रहे हैं। अभी तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन अंदरखाने जांच पड़ताल की जा रही है। इस कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इधर, कालिख पोती गई कई होर्डिंग्स बदलवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed