{"_id":"67a10c3ff2b14e873b0e2f61","slug":"madrasa-board-exam-will-be-held-at-three-centers-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-133616-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में तीन केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में तीन केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मदरसों में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई हैं। परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जो 22 फरवरी तक चलेगी। इसमें 1571 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए जिलेभर में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) की परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मदरसा बोर्ड की कामिल और फाजिल की डिग्री पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगने के बाद मदरसा बोर्ड इस बार मुंशी/मौलवी और आलिम की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार मुंशी/मौलवी के लिए 1028 और आलिम के लिए 543 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।
पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। मुंशी/मौलवी के परीक्षार्थी पहली पाली व आलिम के परीक्षार्थी दूसरी पाली में परीक्षा देंगे। जिलेभर में रहमानी नसीम इंटर कॉलेज अमरोहा, अल अमीन अब्दुल्ला इंटर कॉलेज हसनपुर व जाफरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज नौगांवा सादात को केंद्र बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद अहमद ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।